Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में 120 करोड़ की लागत से निर्मित कन्वेंशन सेंटर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भारी बारिश के बीच प.चम्पारण के वाल्मिकिनगर पहुंचे। उन्होंने 120 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर के साथ अतिथि गृह का लोकार्पण किया।

27 Jun 2024

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में 120 करोड़ की लागत से निर्मित कन्वेंशन सेंटर का किया लोकार्पण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में 120 करोड़ की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही परिसर में स्थापित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण कर वहां पौधरोपण भी किया।

मुख्यमंत्री भारी बारिश के बीच प.चम्पारण के वाल्मिकिनगर पहुंचे। उन्होंने 120 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर के साथ अतिथि गृह का लोकार्पण किया। उनके साथ भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। कन्वेशन सेंटर परिसर में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। नीतीश कुमार ने कन्वेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में कुशल मानिटरिंग करने व गुणवत्ता पूर्ण काम करने के लिये डीएम, एसडीएम और संवेदक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि सीएम नीतीश पटना आने के बाद दिल्ली के लिए भी रवाना हो सकते हैं। क्योंकि, 29 जून को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

उल्लेखनीय है कि 06 मई, 2022 को मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास किया था। कुल 25 एकड़ में निर्मित कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसका निर्माण 120 करोड़ की लागत से किया गया है। कन्वेंशन सेंटर की क्षमता 500 लोगों की है।

कन्वेंशन सेंटर में बहुउद्देशीय सभागार, आधुनिक ऑडियो और वीडियो उपकरण लगाए गए हैं। पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे भवन को भूकंप रोधी बनाया गया है। साथ ही कन्वेंशन सेंटर में बराज के किनारे 100 कमरों का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अतिथि गृह भी बना है। सबसे बड़ी बात है कि यहां ठहरने वाले पर्यटक कमरों से ही जल, जंगल और पहाड़ का दीदार कर सकेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News